तिजारा खैरथल टपूकड़ा किशनगढ़बास मुंडावर अलवर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ थानागाजी रामगढ़ बानसूर कोटकासिम बहरोड़ भिवाड़ी गोविंदगढ़

पीतल–तांबा चोरी गैंग का भिवाड़ी पुलिस ने किया भंडाफोड़

By digitalrajasthan20@gmail.com

Published on: January 16, 2026

Follow Us

---Advertisement---

अंतरराज्यीय गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, 700 किलो से ज्यादा पीतल बरामद

भिवाड़ी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही पीतल और तांबा चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय चोरी गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पहले छह अन्य बदमाशों को भी पकड़ा जा चुका है। गिरोह पर कंपनियों और गोदामों से लाखों रुपये के पीतल-तांबे की चोरी करने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • नरेन्द्र उर्फ निन्दर (35) पुत्र दयानन्द, निवासी आसदपुर, थाना कुलाणा, जिला झज्जर (हरियाणा)
    (आरोपी के खिलाफ हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं)
  • साहिल उर्फ सागर उर्फ निक्कु (19) पुत्र नवीन कुमार, निवासी आसदपुर, थाना कुलाणा, जिला झज्जर (हरियाणा)
  • दीपक उर्फ दीपु (30) पुत्र रोहताश, निवासी रईया, थाना झज्जर सिटी, जिला झज्जर (हरियाणा)

दिन में रेकी, रात में चोरी

पुलिस के अनुसार आरोपी ऑटो रिक्शा से दिन के समय औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों और गोदामों की रेकी करते थे और रात में मौका मिलते ही नकबजनी की वारदात को अंजाम देते थे

KASA Bathfittings कंपनी में हुई थी बड़ी चोरी

यूआईटी थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को रिलेक्सो चौक के पास स्थित KASA BATHFITTINGS PVT. LTD. में चोरी की सूचना मिली थी।
फर्म मालिक रजत सारदा ने बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब 8:30 बजे फर्म बंद कर वे घर चले गए थे। 24 नवंबर सुबह कर्मचारी के फोन से चोरी की जानकारी मिली।

जांच में सामने आया कि 23 नवंबर की रात करीब 1:55 बजे चोर बगल की बंद कंपनी से दीवार कूदकर अंदर घुसे, तार काटे, तीन ताले तोड़े और 18 कट्टों में पैक करीब 900 किलो पीतल की टोटी चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में पांच अज्ञात चोर दिखाई दिए थे, जबकि उस समय सुरक्षा गार्ड सो रहा था।

रेवाड़ी-झज्जर-मानेसर से गिरफ्तारी

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी दारा सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी सहायता और गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को रेवाड़ी, झज्जर और मानेसर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।

700 किलो से ज्यादा पीतल बरामद

पुलिस ने नए गिरफ्तार तीन आरोपियों से 200 किलोग्राम पीतल की टोटी बरामद की है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए छह बदमाश—शक्ति ठाकुर उर्फ टैणी, दीपक उर्फ काली, सुभाष, इकबाल, राहुल कुमार और अंकूर जैन—से 500 किलोग्राम पीतल बरामद किया जा चुका है।
इस तरह कुल मिलाकर 700 किलोग्राम से अधिक पीतल की टोटी बरामद हुई है, जिसकी बाजार में लाखों रुपये कीमत बताई जा रही है।

आगे भी खुल सकते हैं और मामले

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्रों को निशाना बना रहा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Comment