आय-व्यय प्रस्तुत, समाज विकास और शांति पर हुई चर्चा
तिजारा | तिजारा कस्बे के मेघवाल धर्मशाला में मेघवाल समाज की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शोभाराम ने की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धीरज चौहान ने समाज का वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में समाज में डीजे की तेज आवाज को नियंत्रित करने एवं समाज विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित समाज के सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और आगामी योजनाओं पर सुझाव दिए।
वार्षिक बैठक में अध्यक्ष शोभाराम, कोषाध्यक्ष धीरज चौहान, श्यामलाल, महेश भंडारी, प्यारे लाल प्रेमी, गिरधारी, रमेश चंद शायर, मुरारी लाल आर्य, धर्मपाल, बबली, महेंद्र सिंह, विजय चौहान सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में सामुदायिक हित और विकास को लेकर सकारात्मक विचार विमर्श हुआ और समाज में सौहार्द एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
Leave a Comment