तिजारा खैरथल टपूकड़ा किशनगढ़बास मुंडावर अलवर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ थानागाजी रामगढ़ बानसूर कोटकासिम बहरोड़ भिवाड़ी गोविंदगढ़

सिलारपुर में भोले बाबा का द्वितीय विशाल देशी घी भंडारा आयोजित

By digitalrajasthan20@gmail.com

Published on: October 25, 2026

Follow Us

---Advertisement---

नीमराना (सुनील मेघवाल)

नीमराना क्षेत्र के सिलारपुर गांव में भोले बाबा के द्वितीय विशाल देशी घी भंडारे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भजनों और लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत शीतलनाथ महाराज ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंडावर विधायक ललित यादव तथा नीमराना नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र यादव शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक ललित यादव ने कहा कि धार्मिक भंडारे और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपरा एवं संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है। भोले बाबा की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे, इसी भावना के साथ श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं। भंडारे और भजन-कीर्तन से समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
नीमराना नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक मुद्गल एवं पार्षद धर्मवीर रेवाड़िया ने ग्रामीण युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। इन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहें।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. हनुमान सहाय शर्मा ने किया। भंडारे में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर नीमराना नगर पालिका पार्षद मुकेश, पार्षद धर्मवीर रेवाड़िया, केशव प्रजापति, उपाध्यक्ष अशोक मुद्गल, सुरेंद्र, दीपक सैनी, मिंटू, राजेश, गायत्री, शिव भोले बाबा मेला कमेटी अध्यक्ष रामरख यादव, कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, सूबेदार जसवंत सिंह यादव, बस्तीराम, राजू ठेकेदार, पवन यादव, बल्लाराम, धर्मवीर, गोविंद यादव, डॉ. सुबेह सिंह यादव, नरेंद्र रेवाड़िया, जयपाल यादव, सतपाल मास्टर, सत्यपाल, रामकेश, उदयभान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment