टपूकड़ा। पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 20 और 21 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। वार्ड संख्या 20 से जिला सिख समाज के अलवर जिलाध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। कुलवंत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं वार्ड संख्या 21 से सत्यवीर यादव भाजपा के प्रत्याशी होंगे। दोनों प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन किया। वार्ड संख्या 20 में कुल आठ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सरदार कुलवंत सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिला सिख समाज के अलवर जिलाध्यक्ष के रूप में भी वे समाज से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
कुलवंत सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। वहीं सत्यवीर यादव ने भी पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
वार्ड 20 से कुलवंत सिंह तो वार्ड 21 से सत्यवीर यादव भाजपा प्रत्याशी
By digitalrajasthan20@gmail.com
Published on: October 25, 2026
Follow Us
---Advertisement---
Leave a Comment